ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन 26 को कोरी डैम क्लीनिंग 2023 का अभियान चलाएगी

# Admin | 24 Feb, 2023 बिलासपुर- कॉलेज के युवाओं द्वारा बनाई गई संस्था ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बिलासपुर में 2018 से काम कर रही है। संस्था द्वारा पर्यावरण और शिक्षा की दिशा में काम कर रही है। संस्था में अध्यक्ष बैंडन डिसूज़ा और उपाध्यक्ष अमल जैन समेत 5 अन्य पदाधिकारी और 100 सदस्य भी शामिल है। विगत 3 वर्षों में संस्था ने शिक्षा, गरीबी और सफाई समेत कई क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में संस्था 8 सरकारी स्कूलों के साथ काम कर रही है। जिसमे बच्चों की पढ़ाई में आने वाली परेशानियों का दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे है। संस्था के युवाओं ने छत्तीसगढ़ के कई पर्यटन स्थलों की सफ़ाई की है, जिनमे चांपी जलाशय, औँरापानी, तीरथगढ़, रानीसागर जैसी जगह शामिल रही है, जिसमे हर बार 400 से अधिक लोगो की सहभागीदारी निभाई, साथ ही अरपा सफाई अभियान में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कोविड के दौरान ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन बिलासपुर की सबसे पहली ऐसी सामाजिक संस्था रही, जिसने गरीबों और मुसाफिरों को खाना एवम् जरूरत की चीज़ों का ध्यान रखा और वो सारी चीजें मुहैया करवाई।26 फरवरी को "क्लीनिंग कोरी डैम 2023" का अभियान चलाएगी, जिसमें 700 से अधिक वॉलंटियर शामिल होंगे।
Banner